#बेतिया के साठी थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदपुर गांव में हुई फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि 6 और 7 जून की दरम्यानी रात करीब 2:30 बजे साठी थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में चुन्नू पाण्डेय के दरवाजे पर अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
इसी मामले को गंभीरता से लेते हुए 8 जून को बेतिया पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। साथ ही मौजूद पुलिस अधिकारियों को मामले के शीघ्र उद्भेदन एवं दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान नरकटियागंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शिकारपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक, साठी थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
#NewsWave
#Bettiahpolice
#bettiahbihar
#Bettiahsp
#BettiahNews
#BettiahDM