#अलीगढ़ मलखान सिंह अस्पताल में मरीजों की सेहत से खिलवाड़, इलाज के बीच परोसी गई ‘जहर’ जैसी दाल-सब्जी, दूसरी जांच में भी फेल, कैंटीन सील,अलीगढ़ के मलखान सिंह अस्पताल में मरीजों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में कैंटीन की पकी दाल और सब्जी के नमूने स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित यानी ‘अनसेफ’ पाए गए। कैंटीन संचालक की अपील के बाद दोबारा कराई गई जांच में भी दोनों नमूने फेल हो गए। रिपोर्ट की पुष्टि होते ही शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम ने अस्पताल परिसर स्थित कैंटीन को सील कर दिया।llअलीगढ डेली न्यूज़lllमरीजों और तीमारदारों की ओर से पहले भी खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आती रही थीं। अब जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। खाद्य अधिकारी सात्विक जायसवाल ने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। विभाग ने कैंटीन संचालक से जुड़े अन्य प्रतिष्ठानों की जांच भी शुरू कर दी है।
#Aligarh #MalkhanSinghHospital #FoodSafety #BreakingNews #Trending
Koil, Aligarh | Aug 22, 2026