
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
चूरूः अग्रसेन नगर स्थित सामुदायिक भवन में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। गीता भवन राधा-कृष्ण मंदिर से श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। कार्यक्रम के मुख्य यजमान वार्ड पार्षद रजनी तंवर व अजय कुमार तंवर ने विधिवत पूजा अर्चना की। इस दौरान ओमप्रकाश तंवर, सोहनलाल दाधीच, जगदीश प्रसाद दाधीच, सज्जन लाटा, धर्मपाल सिंह बीका, कल्याण सिंह राजपुरोहित, अग्रसेन समग्र विकास समिति अध्यक्ष वैद्य बनवारीलाल शर्मा, ओमप्रकाश इंदौरिया, कृष्ण कुमार, पं. भूपेश तिवाड़ी, दिलीप सिंह शेखावत सहित महिला मंडल व प्रभात फेरी परिवार के सदस्य मौजूद थे। पूर्व अध्यक्ष मदनलाल राजपुरोहित ने बताया कि कथा का वाचन वृंदावन के कथा व्यास आचार्य हरिओम पाराशर प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक करेंगे। कार्यक्रम संयोजक विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 8 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया। #BhagwatKathachuru
#HariOmParashar #highlights #highlightseveryone #nonfollowers
#fb
Churu, Churu | Oct 2, 2026