#झारखंड में स्वास्थ्य सेवा होगी डिजिटल
झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। झारखंड डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव के दौरान खूंटी, लातेहार, गुमला और चतरा में 10-10 बेड के टेली ICU की शुरुआत की गई।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना और ई-हेल्थ पोर्टल भी लॉन्च किए गए। राज्य में रोबोटिक सर्जरी, HMIS और HRIS जैसी डिजिटल तकनीकों का विस्तार किया जा रहा है। इससे दूर-दराज के इलाकों के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने में मदद मिलेगी।
#Jharkhand #DigitalHealth #TeleICU #HealthCare #Khunti #Latehar #Gumla #Chatra #JharkhandNews #HealthNews #DigitalHealthcare #LoktantraBharat