Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

सीआईए रेवाड़ी पुलिस को मिली बड़ी सफलता: घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी करने वाले 2 आरोपी किए गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के लिए अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड किया हासिल पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एंव नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए रेवाड़ी (CIA Rewari) की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने मोहल्ला नई आबादी, रेवाड़ी स्थित एक मकान से हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में संलिप्त दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला चरखी दादरी के महेंद्रगढ़ चुंगी पर रह रहे मूल रूप से रोहतक के मोहल्ला कच्ची घड़ी कुआं निवासी अभिषेक व जिला चरखी दादरी के बाढड़ा के गांव नांधा निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। मामले का विवरण: जांचकर्ता ने बताया की मोहल्ला नई आबादी रेवाड़ी निवासी मोहित कालरा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि गत 2 जून को वह कोसली स्थित अपनी दुकान पर गया हुआ था और उसकी पत्नी मकान पर ताला लगाकर अपने मायके चली गई थी। 3 जून की सुबह जब सफाई कर्मचारी कविता उनके घर पर पहुँची, तो उसने मकान के मुख्य द्वार (मेन गेट) का ताला टूटा हुआ पाया। सफाई कर्मचारी ने फोन पर उसे ताला टूटा हुआ होने की सूचना दी, तो वह कोसली से अपने मकान पर आया। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर मकान में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 3 अगुंठी सोना, 1 मंगलसूत्र सोना, 1 सोने का सिक्का, 2 सैट चांदी की पायल, 4 सैट बच्चों के चांदी के कड़े व 1 लोकेट चांदी का चोरी कर ले गए। चोर गुल्लक में रखे करीब 6 लाख रुपये भी ले गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना शहर रेवाड़ी में संबंधित धाराओं के तहत चोरी का मामला दर्ज करके जांच सीआईए रेवाड़ी को सौंपी गई थी। सीआईए रेवाड़ी पुलिस टीम ने मुस्तैदी व गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को मामले में शामिल दो आरोपी जिला चरखी दादरी के महेंद्रगढ़ चुंगी पर रह रहे मूल रूप से रोहतक के मोहल्ला कच्ची घड़ी कुआं निवासी अभिषेक व बाढड़ा के गांव नांधा निवासी राजकुमार को धर दबोचा। अगली कार्रवाई एवं रिमांड: मामले की जानकारी देते हुए सीआईए इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से चोरी की गई पूरी नकदी, सोने-चांदी के आभूषणों की बरामदगी की जाएगी। इसके अलावा, पुलिस इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि क्या ये आरोपी अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल रहे हैं।

Rewari, Rewari | Jul 23, 2026

MORE NEWS