
पलवल जिले की हथीन विधानसभा क्षेत्र के गांव बुराका स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल में एक जेबीटी शिक्षक पर नशे की हालत में स्कूल पहुंचने का आरोप लगा है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस स्कूल पहुंची और शिक्षक रमेश को अपने साथ थाने ले गई। स्कूल प्राधानाचार्य का कहना है कि इससे पहले भी तीन बार स्कूल से टीचर को नशा मुक्ति केन्द्र भेजा जा चुका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षक पहले भी कई बार नशे की हालत में स्कूल आता रहा है। मामले में गांव के सरपंच की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को लिखित शिकायत भी दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
गांव के पूर्व सरपंच शेर मोहम्मद ने आरोप लगाया कि रमेश नाम का शिक्षक अक्सर नशे की हालत में रहता है। वह नशा करके स्कूल परिसर और गांव में घूमता दिखाई देता है। पूर्व सरपंच के मुताबिक, बुधवार को शिक्षक को अधिक नशे की हालत में देखकर ग्रामीण स्कूल पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी शिक्षक को अपने साथ ले गए।
#palwal #palwal #palwalnews #hatinator #RewariCity #GurugramProperty #Gurgaon #GurgaonNews #teachersfollowteachers #teachers #teachersmatter