
पांकी चौहान कॉम्प्लेक्स में खुला #कांग्रेस पार्टी का कार्यालय
जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, प्रखंड अध्यक्ष अमिताभ शर्मा ने अतिथियों को फूलमाला व बुके देकर किया सम्मानित
#पांकी, #पलामू।
पांकी स्थित चौहान कॉम्प्लेक्स में कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यालय खुलने से क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को गति देने और संगठन को मजबूत बनाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई गई। इस अवसर पर पांकी प्रखंड अध्यक्ष अमिताभ शर्मा ने उपस्थित अतिथियों एवं पार्टी नेताओं को फूलमाला पहनाकर तथा बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और क्षेत्र में पार्टी की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। मौके पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र यादव, रुद्र शुक्ला, मुकेश सिंह चंदेल, निरंजन यादव, कैलाश प्रसाद एवं लोकनाथ यादव, अजय शर्मा, विजय प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यालय के उद्घाटन को क्षेत्र में कांग्रेस संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Panki, Palamu | Oct 17, 2026