
सभी उत्तराखंड हितैषियों का सादर आमंत्रण है,पहले नवरात्र 11 अक्टूबर 2026 को गैरसैंण में।यूकेडी डेमोक्रेटिक का केन्द्रीय कार्यालय गैरसैण में होगा,अगर हम गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाना चाहते हैं,तो कम से कम उत्तराखंड का निर्माण करने वाली क्षेत्रीय भावना के दलों का केन्द्रीय कार्यालय तो गैरसैंण में होना ही चाहिये।सभी कहते हैं गैरसैण स्थायी राजधानी होनी चाहिये,तो हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिये।ये राष्ट्रीय दल वालों का मुख्यमंत्री और विधायक गैरसैण पिकनिक मना कर आ जाते हैं,ये अब नहीं चलेगा।राज्य की गरीब जनता के हिस्से के करोड़ो रूपये गैरसैंण विधानसभा भवन बनाने और इन मुख्यमंत्रियों,विधायकों और ब्यूरोक्रेट्स की सुख सुविधा ओं की व्यवस्था पर खर्च होने के बाद भी,गैरसैंण को राज्य की स्थायी राजधानी न बनाना,राज्य के शहीदों और राज्यांदोलन कारियों के आत्मा को गहरी ठेस पहुंचाना है और इसी वजह से राज्य का भला नहीं हो रहा।आने वाली युवा पीढ़ी अब गैरसैण से सरकार चलायेगी।पहाड़ी राज्य की राजधानी पहाड़ में,तब ही होगा उत्तराखंड का हक़ीक़त में सर्वांगीण विकास।
निवेदक:
आशुतोष नेगी
केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक,
देहरादून कार्यालय
डोभाल चौक,
रायपुर,
मोबाइल:7830677767
ऋषभ नेगी,
महामंत्री संगठन,उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक
मोबाइल:6397772550
#लोकउक्रांद
#जयदेवभूमिजयउत्तराखंड