बेगूसराय के सिंघौल थाना पुलिस, DIU टीम और सशस्त्र बल ने एक संयुक्त अभियान में अवैध शराब की तस्करी का बड़ा भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के आधार पर 5 शराब तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने तस्करों के पास से 270 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इसके साथ ही ₹1,89,900 नकद, 7 मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल हो रही 2 कारें (BR-09M-8416 और BR-01PB-9808) भी जब्त की गई हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार (साहेबपुर कमाल), अंकित कुमार (खगड़िया), सुमित कुमार (अड़िया), ब्रजेश यादव (गोगरी जमालपुर) और मिलन कुमार (नवगछिया) शामिल हैं। ये सभी कारों के जरिए शराब की खेप को खपाने की फिराक में थे।
इस मामले में सिंघौल थाना में कांड संख्या 178/26 दर्ज की गई है। सभी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#BegusaraiNews #BiharPolice #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #begusarai
Bihar, India | Jul 16, 2026