
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह जिले का भ्रमण कार्यक्रम जारी, 7 अगस्त से शुरू होगा अभियान
===
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों के भ्रमण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अभियान के तहत प्रत्येक निर्धारित तिथि पर संबंधित क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा, जनसंवाद तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 7 अगस्त को जनपद पंचायत जबेरा, 14 अगस्त को जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा एवं नगर परिषद तेंदूखेड़ा, 21 अगस्त को जनपद पंचायत पथरिया एवं नगर परिषद पथरिया, 11 सितंबर को जनपद पंचायत बटियागढ़, 18 सितंबर को जनपद पंचायत दमोह तथा 25 सितंबर को जनपद पंचायत पटेरा एवं नगर परिषद पटेरा में भ्रमण प्रस्तावित है।
इसी क्रम में 9 अक्टूबर को जनपद पंचायत हटा एवं नगर परिषद हटा, 16 अक्टूबर को नगर पालिका दमोह, 23 अक्टूबर को नगर परिषद हिंडोरिया तथा 30 अक्टूबर को जनपद पंचायत जबेरा का भ्रमण किया जाएगा। नवंबर माह में 6 नवंबर को जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा, 13 नवंबर को जनपद पंचायत पथरिया, 20 नवंबर को जनपद पंचायत बटियागढ़ तथा 27 नवंबर को जनपद पंचायत दमोह का भ्रमण निर्धारित किया गया है।
दिसंबर माह में 4 दिसंबर को जनपद पंचायत पटेरा, 11 दिसंबर को जनपद पंचायत हटा तथा 18 दिसंबर को नगर पालिका दमोह में अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के अंतिम चरण में 1 जनवरी 2027 को नगर परिषद हिंडोरिया तथा 8 जनवरी 2027 को जनपद पंचायत दमोह एवं नगर पालिका दमोह में भ्रमण प्रस्तावित है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह प्रवीण फुलपगारे ने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविर स्थल की जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।