Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

श्रावणी मेला: अशोकधाम में तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, 28 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश लखीसराय। श्रावणी मेला- के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर सोमवार को जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने अशोकधाम स्थित श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क, शौचालय, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी की जाएं। जिलाधिकारी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को पर्याप्त पेयजल, स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सक, दवाएं, एंबुलेंस एवं मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं नगर परिषद को मेला क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, कचरा निष्पादन और पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था करने को कहा। पथ निर्माण विभाग को सड़कों को दुरुस्त रखने और आवागमन सुगम बनाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी पुलिस पदाधिकारी पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। डीएम ने सभी विभागों को 28 जुलाई 2026 तक श्रावणी मेला से संबंधित सभी तैयारियां हर हाल में पूरी करने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता नीरज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 27, 2026