
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में आयोजित हुए योग शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोपालगंज जिले में योग को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप कुमार गिरि के नेतृत्व में जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आम लोगों ने भाग लिया।
शहर के जादोपुर रोड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित योग शिविर में जिला अध्यक्ष संदीप कुमार गिरि, विधान पार्षद राजीव कुमार एवं सदर विधायक सुभाष सिंह सहित कई भाजपा नेताओं ने योगाभ्यास किया। वहीं विधान पार्षद राजीव कुमार ने गायत्री मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित योग शिविर में भी भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संदीप कुमार गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत की योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली है, जिससे देश गौरवान्वित हुआ है। विधान पार्षद राजीव कुमार ने योग को मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास का समग्र माध्यम बताया, जबकि विधायक सुभाष सिंह ने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
#InternationalYogaDay #YogaDay2026 #Gopalganj #BJP #YogaForHealth #InternationalYogaDay2026 #AwaazTimes