कुआरी बॉर्डर पर 40.5 लीटर नेपाली शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एक बोरा फेंककर फरार
अररिया के कुआरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघा बॉर्डर से करीब 200 मीटर अंदर खेत में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, घनश्याम यादव उर्फ पंडित, पिता स्व. ताराचंद यादव, निवासी कुआरी वार्ड नंबर 09 को बोरे में रखी 40.5 लीटर नेपाली देशी शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं एक अन्य व्यक्ति शराब का बोरा फेंककर मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।
Pi Express News पर जुड़ी रहें अररिया और आसपास की हर महत्वपूर्ण खबर के लिए।
#Araria #KuarI #KuarIThana #NepaliSharab #SharabBaramad #BiharNews #ArariaNews #BorderNews #PoliceAction #LiquorSeized #PiExpressNews #BreakingNews
Araria, Araria | Oct 1, 2026