8-9 और 22-23 अगस्त को हर बूथ पर लगेगा विशेष कैंप, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधार का मिलेगा मौका
धनबाद: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर मतदाता सूची में दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर दो चरणों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
पहला कैंप 8 और 9 अगस्त, जबकि दूसरा कैंप 22 और 23 अगस्त को आयोजित होगा। मतदाता इन कैंपों में नाम जोड़ने (फॉर्म-6), संशोधन या स्थानांतरण (फॉर्म-8) सहित अन्य दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
इसके अलावा 15 अगस्त को सभी पंचायत भवनों में ग्राम सभा आयोजित होगी और 25 अगस्त से 4 सितंबर तक 'होम-टू-रोल वेरिफिकेशन' अभियान चलाकर प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से समय रहते अपने दस्तावेजों के साथ निर्धारित कैंपों में पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।