Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

प्रशासन और नेशनल हाईवे अथॉरिटी की अनदेखी से आए दिन सड़क हादसों का शिकार हो रहा है गौवंश कुंड (रेवाड़ी), 23 जुलाई। नेशनल हाईवे-11 पर कुंड चौकी के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो गौवंश की मौत हो गई। स्थानीय गौसेवकों ने घटना पर गहरा दुख और रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन एवं नेशनल हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही को हादसों का प्रमुख कारण बताया। गौसेवकों का कहना है कि हाईवे पर निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए पर्याप्त और प्रभावी व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन गौवंश सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहा है। उन्होंने प्रशासन और नेशनल हाईवे अथॉरिटी से मांग की कि गौवंश की सुरक्षा के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। हादसे की सूचना मिलने पर गौसेवक नीरज यादव (ढाणी शोभा), रवि कोलाना, गौरव यादव, दीपांशु मनेठी, मोहित मनेठी, अरुण शर्मा, हैप्पी मनेठी, गोलू एवं विकास मनेठी मौके पर पहुंचे। सभी गौसेवकों ने मृत गौवंश को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया तथा हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार (मिट्टी) किया। इस दौरान गौसेवकों ने प्रशासन से मांग की कि हाईवे पर गौवंश की सुरक्षा के लिए नियमित गश्त, उचित बैरिकेडिंग, फेंसिंग एवं रेस्क्यू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे गौवंश और आम नागरिकों दोनों की जान सुरक्षित रह सके।

Rewari, Rewari | Jul 23, 2026

MORE NEWS