
*बस अड्डा चौकी पुलिस की कार्रवाई, मोटरसाइकिल चोरी मामले में एक आरोपी काबू*
*– आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद, मामले की जांच जारी*
फतेहाबाद, 16 सितंबर। बस अड्डा चौकी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान विक्की सिंह पुत्र काका सिंह निवासी फूलो मेहर सिंह वाली, जिला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बस अड्डा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि गांव अलावलवास निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 8-9 अप्रैल 2022 की मध्यरात्रि उसकी हीरो होंडा मोटरसाइकिल नंबर HR59B-2710 लाइफ केयर अस्पताल, फतेहाबाद के गेट के सामने खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया।
शिकायत के आधार पर थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 209 दिनांक 10.04.2022, धारा 379 IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी विक्की सिंह को काबू कर उसके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली। चौकी प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि मामले की नियमानुसार आगे की जांच जारी है।