🔴 देवरी जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
शाहनगर क्षेत्र के देवरी गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। घटना स्थल सड़क से करीब 150 मीटर दूर जंगल क्षेत्र में बताया जा रहा है।
मृतक की पहचान आशिक सिंह पारधी (23 वर्ष), पिता विक्रम सिंह पारधी, निवासी नुनागर कूपना घाट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही थाने में दर्ज कराई थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
#Shahnagar #Deori #PannaNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #LocalNews #MPNews #ShahnagarNews #CrimeNews #ViralNews #TodayNews