Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews

हरियाणा सरकार के सामने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं जरूर उठाई जाएंगी, जल्द होगा समाधान : रेखा वाल्मीकि HSVP कर्मचारी यूनियन ने करनाल व कैथल के सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, HKRN के माध्यम से रखने सहित कई मांगें उठाईं कुरुक्षेत्र भूमि : करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के अधीन करनाल व कैथल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर HSVP कर्मचारी यूनियन की ओर से प्रशासन के समक्ष मांगें रखी गई हैं। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सफाई कर्मचारी आयोग, हरियाणा सरकार की सदस्य रेखा वाल्मीकि ने कहा कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं को हरियाणा सरकार के सामने जरूर उठाया जाएगा और जल्द से जल्द उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। यूनियन द्वारा दिए गए पत्र में बताया गया है कि करनाल व कैथल में करीब 125 कच्चे सफाई कर्मचारी पिछले 8 से 10 वर्षों से विभिन्न सेक्टरों में सफाई का कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने मांग की है कि करनाल व कैथल में सफाई कार्य के लिए नए रेट से जल्द टेंडर किया जाए, ताकि सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके और वर्षों से कार्य कर रहे कर्मचारियों के रोजगार पर संकट न आए। साथ ही लंबे समय से कार्यरत कच्चे सफाई कर्मचारियों को HKRN के माध्यम से रखने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है। पत्र में कर्मचारियों ने वेतन, ईपीएफ, ईएसआई सहित अन्य सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का भी उल्लेख किया है। यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों से वर्षों से सफाई का कार्य करवाया जा रहा है, इसलिए उनके हितों को ध्यान में रखते हुए उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। 19 मार्च को भी भेजा गया था मांग पत्र यूनियन के अनुसार कर्मचारियों की मांगों को लेकर 19 मार्च 2026 को पत्र क्रमांक 119-122 के माध्यम से भी संबंधित अधिकारियों को मांग पत्र दिया गया था, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि पूर्व में उठाई गई मांगों पर भी जल्द निर्णय लिया जाए। 31 जुलाई के बाद सफाई कार्य प्रभावित होने का दावा यूनियन ने पत्र में कहा है कि 31 जुलाई के बाद सेक्टरों में सफाई का कार्य बंद हो गया है, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में नए टेंडर की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने तथा कर्मचारियों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की गई है। 11 अगस्त तक समाधान नहीं हुआ तो 12 अगस्त से धरना HSVP कर्मचारी यूनियन ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 11 अगस्त 2026 तक कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 12 अगस्त 2026 से संबंधित कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन एवं नारेबाजी की जाएगी। यूनियन ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज करना उचित नहीं है। कर्मचारियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा : रेखा वाल्मीकि रेखा वाल्मीकि ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों द्वारा उठाई गई मांगों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और हरियाणा सरकार के सामने भी उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों के जल्द समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे, ताकि कर्मचारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े और करनाल व कैथल की सफाई व्यवस्था भी सुचारु रूप से चलती रहे। कुरुक्षेत्र भूमि साप्ताहिक राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र

Haryana, India | Aug 8, 2026

MORE NEWS

#सौरवमल्होत्रा #बंटीअरोड़ा 
#यमुनानगर #जगाधरी

#सौरवमल्होत्रा #बंटीअरोड़ा #यमुनानगर #जगाधरी

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 11, 2026

*पालिका व फायर कर्मचारियों की हड़ताल 4 दिन बढ़ी, 15 अगस्त को झंडारोहण के बाद होगी विचार गोष्ठी*

*13 मई के समझौते से पीछे हटकर सरकार ने कर्मचारियों के साथ किया विश्वासघात : गुलशन भारद्वाज*

*यमुनानगर 11अगस्त। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा शाखा हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की हड़ताल यमुनानगर दमकल केंद्र पर प्रधान विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में छठे दिन भी जारी रही। संचालन जिला कोषाध्यक्ष ललित कुमार ने किया।अग्निशमन यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया की* *नगरपालिका व फायर की संयुक्त राज्य कार्यकारिणी की बैठक आज सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से चल रही हड़ताल को 15 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।*
*बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण के बाद विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। गोष्ठी में राजनीतिक एवं सामाजिक नेताओं,जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, कर्मचारी एवं मजदूर संगठनों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा। गोष्ठी में आजाद भारत में सफाई एवं फायर कर्मचारियों के साथ किए जा रहे व्यवहार और उनकी लंबित मांगों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 15 अगस्त को ही हड़ताल को आगे बढ़ाने अथवा अन्य आंदोलनात्मक कदम उठाने पर फैसला किया जाएगा।*
*गुलशन भारद्वाज ने बताया कि 17 अगस्त से नगरपालिका कर्मचारी संघ एवं फायर कर्मचारी यूनियन  विधायकों एवं सांसदों, विभिन्न राजनीतिक दलों के एवं जिला अध्यक्षों तथा नगरपालिका, नगर परिषद एवं नगर निगमों के सदन के सदस्यों, चेयरमैनों एवं महापौरों से संपर्क कर पालिका एवं फायर कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करने तथा सरकार से मांगों का समाधान करवाने की अपील करेगा।*
 *उन्होंने कहा कि संगठन दलित सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से भी सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करने की अपील करेगा। इसके साथ ही दलित, राजनीतिक, सामाजिक, कर्मचारी, मजदूर एवं किसान संगठनों से बातचीत कर बड़ी महापंचायत आयोजित करने की भी तैयारी की जाएगी। सरकार पर 13 मई के समझौते से पीछे हटने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सफाई एवं फायर कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि 13 मई की वार्ता में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, सफाई कर्मचारियों के खाली पदों पर पक्की भर्ती करने, फायर विभाग के शहीद कर्मचारियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता एवं पक्की नौकरी, फायर विभाग के अनुबंधित ड्राइवरों एवं फायरमैनों को पक्का करने तथा वर्दी भत्ता सहित 17 मांगों पर सहमति बनी थी।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बाद में 22 मई को माननीय उच्च न्यायालय में दिए गए शपथ पत्र में पूर्व में मानी गई मांगों से इनकार कर दिया। सरकार के इस रवैये से कर्मचारियों एवं आम जनता में सरकार के प्रति विश्वास समाप्त हुआ है।*
*नेताओं ने स्पष्ट किया कि पालिका एवं फायर कर्मचारी अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे और मांगों का ठोस समाधान होने के बाद ही आंदोलन वापस लेने पर विचार किया जाएगा।मौके पर सचिव रिंकू कुमार, तेज़िन्दर सिंह, विक्की वालिया, कवलजीत सिंह, जगविंदर, कुलदीप, विजय, विक्रम, संदीप, राजेश, प्रिंस कुमार, सुभाष, बलकार देसराज, हरमिन्दर सिंह, अमित कुमार, बृजभूषण आदि ने भी सम्बोधित किया*

*पालिका व फायर कर्मचारियों की हड़ताल 4 दिन बढ़ी, 15 अगस्त को झंडारोहण के बाद होगी विचार गोष्ठी* *13 मई के समझौते से पीछे हटकर सरकार ने कर्मचारियों के साथ किया विश्वासघात : गुलशन भारद्वाज* *यमुनानगर 11अगस्त। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा शाखा हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की हड़ताल यमुनानगर दमकल केंद्र पर प्रधान विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में छठे दिन भी जारी रही। संचालन जिला कोषाध्यक्ष ललित कुमार ने किया।अग्निशमन यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया की* *नगरपालिका व फायर की संयुक्त राज्य कार्यकारिणी की बैठक आज सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से चल रही हड़ताल को 15 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।* *बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण के बाद विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। गोष्ठी में राजनीतिक एवं सामाजिक नेताओं,जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, कर्मचारी एवं मजदूर संगठनों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा। गोष्ठी में आजाद भारत में सफाई एवं फायर कर्मचारियों के साथ किए जा रहे व्यवहार और उनकी लंबित मांगों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 15 अगस्त को ही हड़ताल को आगे बढ़ाने अथवा अन्य आंदोलनात्मक कदम उठाने पर फैसला किया जाएगा।* *गुलशन भारद्वाज ने बताया कि 17 अगस्त से नगरपालिका कर्मचारी संघ एवं फायर कर्मचारी यूनियन विधायकों एवं सांसदों, विभिन्न राजनीतिक दलों के एवं जिला अध्यक्षों तथा नगरपालिका, नगर परिषद एवं नगर निगमों के सदन के सदस्यों, चेयरमैनों एवं महापौरों से संपर्क कर पालिका एवं फायर कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करने तथा सरकार से मांगों का समाधान करवाने की अपील करेगा।* *उन्होंने कहा कि संगठन दलित सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से भी सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करने की अपील करेगा। इसके साथ ही दलित, राजनीतिक, सामाजिक, कर्मचारी, मजदूर एवं किसान संगठनों से बातचीत कर बड़ी महापंचायत आयोजित करने की भी तैयारी की जाएगी। सरकार पर 13 मई के समझौते से पीछे हटने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सफाई एवं फायर कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि 13 मई की वार्ता में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, सफाई कर्मचारियों के खाली पदों पर पक्की भर्ती करने, फायर विभाग के शहीद कर्मचारियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता एवं पक्की नौकरी, फायर विभाग के अनुबंधित ड्राइवरों एवं फायरमैनों को पक्का करने तथा वर्दी भत्ता सहित 17 मांगों पर सहमति बनी थी।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बाद में 22 मई को माननीय उच्च न्यायालय में दिए गए शपथ पत्र में पूर्व में मानी गई मांगों से इनकार कर दिया। सरकार के इस रवैये से कर्मचारियों एवं आम जनता में सरकार के प्रति विश्वास समाप्त हुआ है।* *नेताओं ने स्पष्ट किया कि पालिका एवं फायर कर्मचारी अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे और मांगों का ठोस समाधान होने के बाद ही आंदोलन वापस लेने पर विचार किया जाएगा।मौके पर सचिव रिंकू कुमार, तेज़िन्दर सिंह, विक्की वालिया, कवलजीत सिंह, जगविंदर, कुलदीप, विजय, विक्रम, संदीप, राजेश, प्रिंस कुमार, सुभाष, बलकार देसराज, हरमिन्दर सिंह, अमित कुमार, बृजभूषण आदि ने भी सम्बोधित किया*

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 11, 2026

जलभराव से निपटने को निगम अधिकारी व पूरी मशीनरी मैदान में

पानी निकासी के लिए जरूरत वाले क्षेत्रों में तत्काल पंप लगाने के निर्देश, नाला सफाई की एजेंसियां भी फील्ड में जुटीं

निगम क्षेत्र में जलभराव की पल-पल की अपडेट लेती रहीं मेयर सुमन बहमनी, आयुक्त व अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

यमुनानगर। लगातार हो रही बारिश के बीच नगर निगम क्षेत्र में जलभराव की स्थिति को लेकर मेयर सुमन बहमनी ने नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद एवं संबंधित अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। मेयर ने निगम क्षेत्र में जलभराव की पल-पल की अपडेट ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी पानी जमा होने की सूचना मिले, वहां बिना देरी के आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 
मेयर ने अधिकारियों से फील्ड में तैनात टीमों की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में कर्मचारी लगातार मौके पर रहकर स्थिति की निगरानी करें और पानी की निकासी होने तक वहां से फीडबैक लेते रहें। निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अलग-अलग क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई गई है, जिनसे लगातार मौके की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां जल निकासी में बाधा सामने आ रही है, वहां संबंधित एजेंसी की टीम को तत्काल भेजा जाए। नालों और ड्रेनेज प्वाइंट्स की सफाई के साथ-साथ पानी की निकासी की व्यवस्था को भी लगातार मॉनिटर किया जाए। जहां पानी निकासी नहीं हो पा रही है, वहां पर पंपिंग सेट लगाकर पानी निकासी कराए। 

आमजन की शिकायतों पर भी तत्काल भेजी गईं टीमें

मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि निगम क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से से पल-पल की अपडेट ली जा रही है। आमजन द्वारा उनके मोबाइल नंबर व निगम के हेल्पलाइन नंबर पर जलभराव से संबंधित जो शिकायतें एवं सूचनाएं प्राप्त हुईं, उन्हें भी गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं फील्ड टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि किसी नागरिक द्वारा जलभराव की समस्या की जानकारी दिए जाने पर उसे केवल शिकायत के रूप में दर्ज नहीं किया जा रहा, बल्कि स्थान की जानकारी लेकर संबंधित टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का समाधान करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

पार्षदों के साथ समन्वय कर लगवाए अतिरिक्त पंप - 

मेयर ने निर्देश दिए कि पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित किया जाए और जहां आवश्यकता हो, वहां तत्काल अतिरिक्त पंप लगवाकर पानी की निकासी करवाई जाए। किसी भी क्षेत्र में पानी लंबे समय तक जमा न रहे, इसके लिए पंप लगाकर लगातार पानी निकाले। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम की टीमों के साथ नाला सफाई का कार्य करने वाली एजेंसियों को भी फील्ड में सक्रिय किया गया। एजेंसियों की टीमें जल निकासी में आ रही रुकावटों को दूर करने, नालों की सफाई तथा पानी की निकासी को सुचारू बनाने में जुटी रहीं।

हर क्षेत्र पर नजर, फील्ड में सक्रिय निगम की टीमें - 

मेयर सुमन बहमनी व निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि बारिश के दौरान नागरिकों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए नगर निगम की पूरी मशीनरी सक्रिय है। जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल रिस्पांस, प्रभावी जल निकासी और मौके पर निगरानी को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जलभराव की सूचना मिलते ही बिना देरी के मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाए और पानी की निकासी होने तक संबंधित टीम मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी करे। नगर निगम की टीमें, नाला सफाई की एजेंसियां और संबंधित विभाग लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर जलभराव की स्थिति को सामान्य करने में जुटे हैं।

फोटो  कैप्शन  - जलभराव के समाधान के लिए निगम अधिकारियों की बैठक लेती मेयर सुमन बहमनी व आयुक्त महाबीर प्रसाद। 

- बारिश में भी जल निकासी में जुटे निगम कर्मी व अधिकारी।

जलभराव से निपटने को निगम अधिकारी व पूरी मशीनरी मैदान में पानी निकासी के लिए जरूरत वाले क्षेत्रों में तत्काल पंप लगाने के निर्देश, नाला सफाई की एजेंसियां भी फील्ड में जुटीं निगम क्षेत्र में जलभराव की पल-पल की अपडेट लेती रहीं मेयर सुमन बहमनी, आयुक्त व अधिकारियों के साथ की अहम बैठक यमुनानगर। लगातार हो रही बारिश के बीच नगर निगम क्षेत्र में जलभराव की स्थिति को लेकर मेयर सुमन बहमनी ने नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद एवं संबंधित अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। मेयर ने निगम क्षेत्र में जलभराव की पल-पल की अपडेट ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी पानी जमा होने की सूचना मिले, वहां बिना देरी के आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मेयर ने अधिकारियों से फील्ड में तैनात टीमों की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में कर्मचारी लगातार मौके पर रहकर स्थिति की निगरानी करें और पानी की निकासी होने तक वहां से फीडबैक लेते रहें। निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अलग-अलग क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई गई है, जिनसे लगातार मौके की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां जल निकासी में बाधा सामने आ रही है, वहां संबंधित एजेंसी की टीम को तत्काल भेजा जाए। नालों और ड्रेनेज प्वाइंट्स की सफाई के साथ-साथ पानी की निकासी की व्यवस्था को भी लगातार मॉनिटर किया जाए। जहां पानी निकासी नहीं हो पा रही है, वहां पर पंपिंग सेट लगाकर पानी निकासी कराए। आमजन की शिकायतों पर भी तत्काल भेजी गईं टीमें मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि निगम क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से से पल-पल की अपडेट ली जा रही है। आमजन द्वारा उनके मोबाइल नंबर व निगम के हेल्पलाइन नंबर पर जलभराव से संबंधित जो शिकायतें एवं सूचनाएं प्राप्त हुईं, उन्हें भी गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं फील्ड टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि किसी नागरिक द्वारा जलभराव की समस्या की जानकारी दिए जाने पर उसे केवल शिकायत के रूप में दर्ज नहीं किया जा रहा, बल्कि स्थान की जानकारी लेकर संबंधित टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का समाधान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्षदों के साथ समन्वय कर लगवाए अतिरिक्त पंप - मेयर ने निर्देश दिए कि पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित किया जाए और जहां आवश्यकता हो, वहां तत्काल अतिरिक्त पंप लगवाकर पानी की निकासी करवाई जाए। किसी भी क्षेत्र में पानी लंबे समय तक जमा न रहे, इसके लिए पंप लगाकर लगातार पानी निकाले। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम की टीमों के साथ नाला सफाई का कार्य करने वाली एजेंसियों को भी फील्ड में सक्रिय किया गया। एजेंसियों की टीमें जल निकासी में आ रही रुकावटों को दूर करने, नालों की सफाई तथा पानी की निकासी को सुचारू बनाने में जुटी रहीं। हर क्षेत्र पर नजर, फील्ड में सक्रिय निगम की टीमें - मेयर सुमन बहमनी व निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि बारिश के दौरान नागरिकों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए नगर निगम की पूरी मशीनरी सक्रिय है। जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल रिस्पांस, प्रभावी जल निकासी और मौके पर निगरानी को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जलभराव की सूचना मिलते ही बिना देरी के मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाए और पानी की निकासी होने तक संबंधित टीम मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी करे। नगर निगम की टीमें, नाला सफाई की एजेंसियां और संबंधित विभाग लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर जलभराव की स्थिति को सामान्य करने में जुटे हैं। फोटो कैप्शन - जलभराव के समाधान के लिए निगम अधिकारियों की बैठक लेती मेयर सुमन बहमनी व आयुक्त महाबीर प्रसाद। - बारिश में भी जल निकासी में जुटे निगम कर्मी व अधिकारी।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 11, 2026

पानी निकासी के लिए जरूरत वाले क्षेत्रों में तत्काल पंप लगाने के निर्देश, नाला सफाई की एजेंसियां भी फील्ड में जुटीं

निगम क्षेत्र में जलभराव की पल-पल की अपडेट लेती रहीं मेयर सुमन बहमनी, आयुक्त व अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

यमुनानगर। लगातार हो रही बारिश के बीच नगर निगम क्षेत्र में जलभराव की स्थिति को लेकर मेयर सुमन बहमनी ने नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद एवं संबंधित अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। मेयर ने निगम क्षेत्र में जलभराव की पल-पल की अपडेट ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी पानी जमा होने की सूचना मिले, वहां बिना देरी के आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 
मेयर ने अधिकारियों से फील्ड में तैनात टीमों की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में कर्मचारी लगातार मौके पर रहकर स्थिति की निगरानी करें और पानी की निकासी होने तक वहां से फीडबैक लेते रहें। निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अलग-अलग क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई गई है, जिनसे लगातार मौके की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां जल निकासी में बाधा सामने आ रही है, वहां संबंधित एजेंसी की टीम को तत्काल भेजा जाए। नालों और ड्रेनेज प्वाइंट्स की सफाई के साथ-साथ पानी की निकासी की व्यवस्था को भी लगातार मॉनिटर किया जाए। जहां पानी निकासी नहीं हो पा रही है, वहां पर पंपिंग सेट लगाकर पानी निकासी कराए। 

--------------
आमजन की शिकायतों पर भी तत्काल भेजी गईं टीमें

मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि निगम क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से से पल-पल की अपडेट ली जा रही है। आमजन द्वारा उनके मोबाइल नंबर व निगम के हेल्पलाइन नंबर पर जलभराव से संबंधित जो शिकायतें एवं सूचनाएं प्राप्त हुईं, उन्हें भी गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं फील्ड टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि किसी नागरिक द्वारा जलभराव की समस्या की जानकारी दिए जाने पर उसे केवल शिकायत के रूप में दर्ज नहीं किया जा रहा, बल्कि स्थान की जानकारी लेकर संबंधित टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का समाधान करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
----------
पार्षदों के साथ समन्वय कर लगवाए अतिरिक्त पंप - 

मेयर ने निर्देश दिए कि पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित किया जाए और जहां आवश्यकता हो, वहां तत्काल अतिरिक्त पंप लगवाकर पानी की निकासी करवाई जाए। किसी भी क्षेत्र में पानी लंबे समय तक जमा न रहे, इसके लिए पंप लगाकर लगातार पानी निकाले। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम की टीमों के साथ नाला सफाई का कार्य करने वाली एजेंसियों को भी फील्ड में सक्रिय किया गया। एजेंसियों की टीमें जल निकासी में आ रही रुकावटों को दूर करने, नालों की सफाई तथा पानी की निकासी को सुचारू बनाने में जुटी रहीं।

हर क्षेत्र पर नजर, फील्ड में सक्रिय निगम की टीमें - 

मेयर सुमन बहमनी व निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि बारिश के दौरान नागरिकों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए नगर निगम की पूरी मशीनरी सक्रिय है। जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल रिस्पांस, प्रभावी जल निकासी और मौके पर निगरानी को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जलभराव की सूचना मिलते ही बिना देरी के मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाए और पानी की निकासी होने तक संबंधित टीम मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी करे। नगर निगम की टीमें, नाला सफाई की एजेंसियां और संबंधित विभाग लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर जलभराव की स्थिति को सामान्य करने में जुटे हैं।

फोटो  कैप्शन  - जलभराव के समाधान के लिए निगम अधिकारियों की बैठक लेती मेयर सुमन बहमनी व आयुक्त महाबीर प्रसाद। 

- बारिश में भी जल निकासी में जुटे निगम कर्मी व अधिकारी।

पानी निकासी के लिए जरूरत वाले क्षेत्रों में तत्काल पंप लगाने के निर्देश, नाला सफाई की एजेंसियां भी फील्ड में जुटीं निगम क्षेत्र में जलभराव की पल-पल की अपडेट लेती रहीं मेयर सुमन बहमनी, आयुक्त व अधिकारियों के साथ की अहम बैठक यमुनानगर। लगातार हो रही बारिश के बीच नगर निगम क्षेत्र में जलभराव की स्थिति को लेकर मेयर सुमन बहमनी ने नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद एवं संबंधित अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। मेयर ने निगम क्षेत्र में जलभराव की पल-पल की अपडेट ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी पानी जमा होने की सूचना मिले, वहां बिना देरी के आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मेयर ने अधिकारियों से फील्ड में तैनात टीमों की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में कर्मचारी लगातार मौके पर रहकर स्थिति की निगरानी करें और पानी की निकासी होने तक वहां से फीडबैक लेते रहें। निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अलग-अलग क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई गई है, जिनसे लगातार मौके की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां जल निकासी में बाधा सामने आ रही है, वहां संबंधित एजेंसी की टीम को तत्काल भेजा जाए। नालों और ड्रेनेज प्वाइंट्स की सफाई के साथ-साथ पानी की निकासी की व्यवस्था को भी लगातार मॉनिटर किया जाए। जहां पानी निकासी नहीं हो पा रही है, वहां पर पंपिंग सेट लगाकर पानी निकासी कराए। -------------- आमजन की शिकायतों पर भी तत्काल भेजी गईं टीमें मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि निगम क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से से पल-पल की अपडेट ली जा रही है। आमजन द्वारा उनके मोबाइल नंबर व निगम के हेल्पलाइन नंबर पर जलभराव से संबंधित जो शिकायतें एवं सूचनाएं प्राप्त हुईं, उन्हें भी गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं फील्ड टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि किसी नागरिक द्वारा जलभराव की समस्या की जानकारी दिए जाने पर उसे केवल शिकायत के रूप में दर्ज नहीं किया जा रहा, बल्कि स्थान की जानकारी लेकर संबंधित टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का समाधान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। ---------- पार्षदों के साथ समन्वय कर लगवाए अतिरिक्त पंप - मेयर ने निर्देश दिए कि पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित किया जाए और जहां आवश्यकता हो, वहां तत्काल अतिरिक्त पंप लगवाकर पानी की निकासी करवाई जाए। किसी भी क्षेत्र में पानी लंबे समय तक जमा न रहे, इसके लिए पंप लगाकर लगातार पानी निकाले। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम की टीमों के साथ नाला सफाई का कार्य करने वाली एजेंसियों को भी फील्ड में सक्रिय किया गया। एजेंसियों की टीमें जल निकासी में आ रही रुकावटों को दूर करने, नालों की सफाई तथा पानी की निकासी को सुचारू बनाने में जुटी रहीं। हर क्षेत्र पर नजर, फील्ड में सक्रिय निगम की टीमें - मेयर सुमन बहमनी व निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि बारिश के दौरान नागरिकों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए नगर निगम की पूरी मशीनरी सक्रिय है। जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल रिस्पांस, प्रभावी जल निकासी और मौके पर निगरानी को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जलभराव की सूचना मिलते ही बिना देरी के मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाए और पानी की निकासी होने तक संबंधित टीम मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी करे। नगर निगम की टीमें, नाला सफाई की एजेंसियां और संबंधित विभाग लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर जलभराव की स्थिति को सामान्य करने में जुटे हैं। फोटो कैप्शन - जलभराव के समाधान के लिए निगम अधिकारियों की बैठक लेती मेयर सुमन बहमनी व आयुक्त महाबीर प्रसाद। - बारिश में भी जल निकासी में जुटे निगम कर्मी व अधिकारी।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 11, 2026

हर घर तिरंगा अभियान में गूंजे देशभक्ति के तराने

देशभक्ति के रंग में रंगा स्कूल, छात्राओं ने दी तिरंगे को सलामी

हर घर तिरंगा अभियान में छात्राओं ने दिया देशभक्ति का संदेश

यमुनानगर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम द्वारा राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुरानी सब्जी मंडी में देशभक्ति से ओतप्रोत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेयर सुमन बहमनी व नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार व निगम की टीम ने छात्राओं को तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्र प्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करने व देशभक्ति की भावना के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति गीतों और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों, निगम अधिकारियों एवं अन्य विद्यार्थियों में देशभक्ति का जोश भर दिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने तिरंगे के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया। नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार एवं निगम की टीम ने छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल देश की पहचान ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह तिरंगे का सम्मान करे और इसके महत्व को समझे। उन्होंने छात्राओं को कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त करें। साथ ही तिरंगे को निर्धारित नियमों एवं गरिमा के साथ फहराने और उसके सम्मान का विशेष ध्यान रखने के लिए भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने देशहित में कार्य करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प भी लिया। स्कूल प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र प्रेम और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

फोटो कैप्शन - पुरानी सब्जी मंडी स्थित राजकीय कन्या सीसे स्कूल में प्रस्तुति देती छात्राएं।

कार्यक्रम में तिरंगे के सम्मान के प्रति छात्राओं को जागरूक करते निगम अधिकारी।

हर घर तिरंगा अभियान में गूंजे देशभक्ति के तराने देशभक्ति के रंग में रंगा स्कूल, छात्राओं ने दी तिरंगे को सलामी हर घर तिरंगा अभियान में छात्राओं ने दिया देशभक्ति का संदेश यमुनानगर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम द्वारा राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुरानी सब्जी मंडी में देशभक्ति से ओतप्रोत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेयर सुमन बहमनी व नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार व निगम की टीम ने छात्राओं को तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्र प्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करने व देशभक्ति की भावना के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति गीतों और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों, निगम अधिकारियों एवं अन्य विद्यार्थियों में देशभक्ति का जोश भर दिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने तिरंगे के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया। नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार एवं निगम की टीम ने छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल देश की पहचान ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह तिरंगे का सम्मान करे और इसके महत्व को समझे। उन्होंने छात्राओं को कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त करें। साथ ही तिरंगे को निर्धारित नियमों एवं गरिमा के साथ फहराने और उसके सम्मान का विशेष ध्यान रखने के लिए भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने देशहित में कार्य करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प भी लिया। स्कूल प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र प्रेम और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। फोटो कैप्शन - पुरानी सब्जी मंडी स्थित राजकीय कन्या सीसे स्कूल में प्रस्तुति देती छात्राएं। कार्यक्रम में तिरंगे के सम्मान के प्रति छात्राओं को जागरूक करते निगम अधिकारी।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 11, 2026

हरियाणा सरकार के सामने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं जरूर उठाई जाएंगी, जल्द होगा समाधान : रेखा वाल्मीकि HSVP कर्मचारी यूनियन ने करनाल व कैथल के सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, HKRN के माध्यम से रखने सहित कई मांगें उठाईं कुरुक्षेत्र भूमि : करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के अधीन करनाल व कैथल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर HSVP कर्मचारी यूनियन की ओर से प्रशासन के समक्ष मांगें रखी गई हैं। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सफाई कर्मचारी आयोग, हरियाणा सरकार की सदस्य रेखा वाल्मीकि ने कहा कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं को हरियाणा सरकार के सामने जरूर उठाया जाएगा और जल्द से जल्द उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। यूनियन द्वारा दिए गए पत्र में बताया गया है कि करनाल व कैथल में करीब 125 कच्चे सफाई कर्मचारी पिछले 8 से 10 वर्षों से विभिन्न सेक्टरों में सफाई का कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने मांग की है कि करनाल व कैथल में सफाई कार्य के लिए नए रेट से जल्द टेंडर किया जाए, ताकि सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके और वर्षों से कार्य कर रहे कर्मचारियों के रोजगार पर संकट न आए। साथ ही लंबे समय से कार्यरत कच्चे सफाई कर्मचारियों को HKRN के माध्यम से रखने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है। पत्र में कर्मचारियों ने वेतन, ईपीएफ, ईएसआई सहित अन्य सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का भी उल्लेख किया है। यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों से वर्षों से सफाई का कार्य करवाया जा रहा है, इसलिए उनके हितों को ध्यान में रखते हुए उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। 19 मार्च को भी भेजा गया था मांग पत्र यूनियन के अनुसार कर्मचारियों की मांगों को लेकर 19 मार्च 2026 को पत्र क्रमांक 119-122 के माध्यम से भी संबंधित अधिकारियों को मांग पत्र दिया गया था, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि पूर्व में उठाई गई मांगों पर भी जल्द निर्णय लिया जाए। 31 जुलाई के बाद सफाई कार्य प्रभावित होने का दावा यूनियन ने पत्र में कहा है कि 31 जुलाई के बाद सेक्टरों में सफाई का कार्य बंद हो गया है, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में नए टेंडर की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने तथा कर्मचारियों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की गई है। 11 अगस्त तक समाधान नहीं हुआ तो 12 अगस्त से धरना HSVP कर्मचारी यूनियन ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 11 अगस्त 2026 तक कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 12 अगस्त 2026 से संबंधित कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन एवं नारेबाजी की जाएगी। यूनियन ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज करना उचित नहीं है। कर्मचारियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा : रेखा वाल्मीकि रेखा वाल्मीकि ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों द्वारा उठाई गई मांगों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और हरियाणा सरकार के सामने भी उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों के जल्द समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे, ताकि कर्मचारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े और करनाल व कैथल की सफाई व्यवस्था भी सुचारु रूप से चलती रहे। कुरुक्षेत्र भूमि साप्ताहिक राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र - Haryana News