
#महोबा - पुलिस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके आदर्शों को किया नमन ।
पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा सलामी दी गयी । तत्पश्चात उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को दोनों महापुरुषों के जीवन, व्यक्तित्व एवं उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए सत्य, अहिंसा, सादगी एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा सत्यनिष्ठा एवं पूर्ण कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गयी । अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उनके प्रसिद्ध संदेश 'जय जवान, जय किसान' का उल्लेख किया गया । वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों को याद करते हुए कहा गया कि जीवन में जब भी किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति हो तो समाज के सबसे गरीब, असहाय एवं पीड़ित व्यक्ति के जीवन पर उस निर्णय के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहिए । उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से पूरी मेहनत, लगन एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया तथा उनके एवं उनके परिवारों के उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वच्छता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों/सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं मिष्ठान प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस दौरान क्षेत्राधिकारी अपराध श्री अजय पाल सिंह सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
#mahoba #mahobapolice #mahobapost #gandhiji
Mahoba, Mahoba | Oct 2, 2026