
तीन दिन बंद रहेंगे सरकारी बैंक,रविवार को खुले रहेंगे सभी बैंक
SBI, इंडियन बैंक,समेत अन्य bank द्वारा advisory जारी।
देवघर:–देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। हड़ताल का आह्वान बैंक यूनियनों के संयुक्त मंच UFBU की ओर से किया गया है।
इसी को देखते हुए ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार, 27 सितंबर 2026 को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय के अनुसार, RBI ने बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को भी 27 सितंबर को संचालित रखने की मंजूरी दी है।
SBI, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समेत कई सरकारी बैंकों ने अपने ग्राहकों को SMS और ई-मेल के जरिए इस संबंध में सूचना भेजनी शुरू कर दी है। SBI की ओर से भेजी गई सूचना में भी ग्राहकों से अपील की गई है कि वे हड़ताल के दौरान संभावित परेशानी से बचने के लिए अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही पूरा कर लें।
बैंक ग्राहकों के लिए तारीखें इस तरह रहेंगी—
26 सितंबर, शनिवार — सप्ताहांत अवकाश
27 सितंबर, रविवार — सरकारी बैंक खुले रहेंगे
28 सितंबर — हड़ताल
29 सितंबर — हड़ताल
30 सितंबर — हड़ताल और बैंक का अर्धवार्षिक क्लोजिंग।
हड़ताल के दौरान शाखा से जुड़े कुछ काम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी लेनदेन पहले ही कर लें और जरूरत पड़ने पर ATM, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करें।
#BankNews #BankStrike #SBI #GovernmentBanks #BankHoliday