#अलीगढ़ AMU छात्र संघ चुनाव पर चीफ इलेक्शन ऑफिसर का बड़ा बयान, बोले- तारीख पर छात्रों की आपत्ति नहीं, 5 नवंबर को मतदान और शाम 7 बजे से मतगणना,अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में छात्र संघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चीफ इलेक्शन ऑफिसर प्रोफेसर जावेद तालिब ने कहा कि चुनाव की तारीख को लेकर छात्रों की ओर से अभी तक कोई आपत्ति या रिप्रेजेंटेशन नहीं मिली है। 5 नवंबर को मतदान होगा, जबकि शाम 7 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। वहीं, छात्र नेता सोनपाल सिंह ने कहा कि वर्षों बाद चुनाव हो रहा है, इसलिए इसे तय समय पर कराया जाना चाहिए। उन्होंने दिवाली पर घर जाने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन वोटिंग की व्यवस्था का सुझाव दिया। फिलहाल चुनाव की तारीख को लेकर छात्रों को आपत्ति नहीं है।
#AMU #AMUStudentUnion #AMUElection #AligarhNews #AMUStudents #StudentUnionElection #AligarhBreakingl
Koil, Aligarh | Oct 22, 2026