
#बलरामपुर: शांति भंग के मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार, न्यायालय भेजीं गईं...
सादुल्लानगर पुलिस ने की कार्रवाई, बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में हुआ चालान...
#बलरामपुर, 21 अक्टूबर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सादुल्लानगर पुलिस ने शांति भंग के मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 135 और 126 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय उतरौला भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सफिया खातून पुत्री स्वर्गीय सलाहुद्दीन, इस्लामुन पत्नी बुधाने और सबरुननिशा पत्नी सलाहुद्दीन के रूप में हुई है। तीनों ग्राम गोकुल तकियवा, थाना सादुल्लानगर, जनपद बलरामपुर की निवासी हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी, हेड कांस्टेबल अमजद खान, महिला आरक्षी शिवांगी भार्गव और महिला आरक्षी शिवानी शामिल रहीं।