
#राठ: जन्मदिन के बहाने 8वीं की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास, बेहोशी हालत में सड़क किनारे मिली
राठ के पठानपुरा मोहल्ले से बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। एक 14 वर्षीय छात्रा को जन्मदिन का बहाना बनाकर दो युवक बाइक से अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। करीब तीन घंटे बाद छात्रा जलालपुर रोड पर बेहोशी की हालत में मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
परिजनों के अनुसार, छात्रा शनिवार शाम करीब 7 बजे घर से निकली थी। आरोप है कि कृष व यश नाम के दो युवक उसे बहला-फुसलाकर बाइक से अपने साथ ले गए। करीब तीन घंटे बाद उसे बेहोशी की हालत में जलालपुर रोड पर सड़क किनारे फेक कर भाग गए।
राहगीरों की सूचना पर मकान मालिक मौके पर पहुंचे और छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया। होश आने पर छात्रा ने परिजनों को बताया कि उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। वह बेहोश हो गईं इसके बाद उसके साथ क्या हुआ यह उसे याद नहीं है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-- ऐसी घटनाएं समाज के लिए बड़ा सवाल हैं- बेटियां कब तक असुरक्षित रहेंगी?
-- क्या दोस्ती के नाम पर नाबालिग बेटियों का युवकों के साथ इस तरह कहीं भी जाना सही है ?
👉 अगर आप चाहते हैं कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई हो तो इस पोस्ट को जरूर LIKE 👍 करें
👉 अपनी राय खुलकर दें, COMMENT 💬 में लिखें – क्या दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए?
👉 ऐसी ही सच्ची और बड़ी खबरों के लिए अभी हमारे पेज "राठ टाइम्स" को FOLLOW 🔔 करें
👉 जागरूकता फैलाने के लिए इस खबर को ज्यादा से ज्यादा SHARE 📲 करें
#BreakingNews #Rath #Hamirpur #UPNews #CrimeNews #WomenSafety #JusticeForGirl #SaveDaughters #HindiNews #RathTimes
Rath, Hamirpur | Jun 9, 2026