
JJP-INLD में कॉकरोच पार्टी को समर्थन देने की होड़:अर्जुन चौटाला से पहले ही जंतर-मंतर पहुंचे दुष्यंत-दिग्विजय; कॉकरोच MLA कहने पर उड़ाया था मजाक...
दिल्ली में जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को समर्थन देने के लिए चौटाला परिवार की दोनों पार्टियों जननायक जनता पार्टी (JJP) और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में होड़ मच गई।
गुरुवार रात को रानिया से इनेलो MLA अर्जुन चौटाला ने वीडियो जारी किया। जिसमें कहा-कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को सबसे पहले इनेलो की ओर से समर्थन दिया गया था। मैं शुक्रवार को जंतर मंतर पर पहुंच रहा हूं। इसके बाद इनेलो नेताओं ने दोपहर 2 बजे का समय तय करने की पोस्ट डाली।
कुछ देर बाद जजपा ने भी पोस्ट जारी कर 2 बजे का ही टाइम रखा दिया। इसके बाद इनेलो ने 4 बजे का टाइम रखा। शुक्रवार को अर्जुन चौटाला के पहुंचने से पहले ही पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अपने भाई दिग्विजय चौटाला के साथ दिल्ली धरने पर पहुंच गए। अर्जुन चौटाला 5 बजे के बाद धरने पर पहुंचे।
अर्जुन चौटाला ने पहले भी खुद को कॉकरोच जनता पार्टी का पहला विधायक कहा था। जिसका मजाक उड़ाते हुए दिग्विजय ने कहा कि अब इनेलो के पास एक ही विधायक रह गया है।
#takkartoday #cockroch #cjp #sirsa #viral #delhi #jantarmantar
Sirsa, Sirsa | Jul 18, 2026