रीवा में जिला पंचायत CEO सृष्टि देशमुख गौड़ा ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत पंजीयन और नियमित जांच के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान चार आवश्यक जांच सुनिश्चित कराने को कहा। एनीमिया और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित महिलाओं की पहचान कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराने तथा हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। हर माह 9 और 25 तारीख को आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में जांच कराने को कहा गया। CEO ने पोर्टल पर पंजीयन और उपचार संबंधी जानकारी दर्ज करने में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। मातृ-शिशु मृत्यु की समीक्षा के भी निर्देश दिए हैं।
#RewaNews #HealthDepartment #PregnancyCare #MadhyaPradesh #SrishtiDeshmukh #VindhyaSamacharTV