नरैनी सर्किल में अवैध शराब के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान
जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नरैनी सर्किल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान लाइसेंसी अंग्रेजी एवं देशी शराब की दुकानों, मॉडल शॉप तथा अन्य आबकारी दुकानों का निरीक्षण कर आवश्यक जांच की गई। संबंधित दुकानदारों को नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#BandaPolice #Naraaini #UPPolice
Banda, Banda | Sep 13, 2026