
क्या ढाणी लक्ष्मण की बेटी मनीषा को मिलेगा इंसाफ?
मनीषा मामले में न्याय की मांग लगातार तेज होती जा रही है। इस बीच 7 जून को सर्वसमाज की महापंचायत आयोजित की जाएगी, । महापंचायत में मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई जाएगी।
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भी सीबीआई से मनीषा प्रकरण की जांच रिपोर्ट की वर्तमान स्थिति पर एक सप्ताह के भीतर जानकारी देने को कहा है। कोर्ट के इस निर्देश के बाद पीड़ित परिवार सहित क्षेत्र के लोगों की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं।
मनीषा के परिवार के साथ-साथ पूरे देश की नजरें अब इस मामले पर टिकी हुई हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर सच क्या है और मामले का पूरा खुलासा कब होगा। परिवार का कहना है कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है और वे मनीषा को इंसाफ मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
अब देखने वाली बात होगी कि जांच एजेंसियों की रिपोर्ट और आगामी महापंचायत के बाद इस मामले में क्या नया मोड़ आता है। फिलहाल समाज के विभिन्न वर्ग एकजुट होकर मनीषा को न्याय दिलाने की मांग उठा रहे हैं।
"मनीषा को न्याय मिले, पूरे मामले का सच सामने आए" — यही मांग आज परिवार और समाज की आवाज बन चुकी है।
"मनीषा को कब मिलेगा इंसाफ? 7 जून को ढाणी लक्ष्मण मे पंचायत KGB DIGITAL MEDIA