
बांदा में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई
बांदा। जनपद में भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा रविवार को पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। परंपरागत रूप से आयोजित यह रथयात्रा राम जानकी मंदिर, भगवान दास कुंजबिहारी भवन, छोटी बाजार से सायंकाल प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
रथयात्रा से पूर्व मंदिर परिसर में ओमर वैश्य महिला संघ की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सुनीता ओमर के सहयोग से बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक एवं संगीत आधारित नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ओमर वैश्य मंदिर सुधार समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। वहीं कानपुर से आई आस्तिक, अस्मिता और कृषिव की मंडली ने भी अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
रथयात्रा में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान भारत माता एवं रानी लक्ष्मीबाई की आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जबकि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शौर्य प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन मालती बासु, सुनील गुप्ता, चंद्रमोहन बेदी, विजय आमेर, संजय ओमर, अजय ओमर, उमा, पंकज, विदित गुप्ता, अनिल, विष्णु ओमर, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, मनोज जैन, अमित सेठ भोलू सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इधर कैलाशपुरी स्थित वामदेव मंदिर से भी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। यात्रा में पुत्तन तिवारी, सुरेश, प्रकाश, नीरज, पवन, अखिलेश, रोहित, अभिषेक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान जगन्नाथ के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
#जगन्नाथरथयात्रा
#बांदासमाचार
#भगवानजगन्नाथ
#धार्मिकआयोजन
#UP90Creator
Banda, Banda | Jul 17, 2026