पैर में फ्रैक्चर के बावजूद जनसुनवाई में पहुंचे एसडीएम सुनीं लोगों की समस्याएं
शिवपुरी-कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद मंगलवार को जनसुनवाई में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार बीते दिनों ग्राम लेवा में निरीक्षण के दौरान उनका पैर फिसल गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया और प्लास्टर चढ़ाना पड़ा।
चोटिल होने के बावजूद एसडीएम श्रीवास्तव ने आराम करने के बजाय अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दी और मंगलवार को अनुविभागीय कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक आवेदक से चर्चा कर उनकी शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
#shivpuri #monupradhan Collector Shivpuri मोनू प्रधान पत्रकार कोलारस