
एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नक्स*ली योगेंद्र कोड़ा गिर*फ्तार
लखीसराय जिले के नक्सल प्रभावित जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) डोभी,गया और बन्नूबगीचा थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम ने व्यापक तलाशी अभियान के दौरान फरार कु*ख्यात नक्*सली योगेंद्र कोड़ा को गिर*फ्तार किया है।
यह अभियान 29वीं वाहिनी के कमांडेंट कुनाल कुमार के दिशा-निर्देशन में चलाया गया। संयुक्त टीम का नेतृत्व एफ समवाय बन्नूबगीचा के सहायक कमांडेंट सौरव रंजन ने किया। अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने न्यू बांकुड़ा-कोडासी के जंगलों तथा पहाड़ी इलाकों में गहन तलाशी ली और संदिग्ध ठिकानों की जांच की।
गश्त के दौरान, सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा, जो उन्हें देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। सतर्क जवानों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। कड़ी पूछताछ और पहचान के बाद उसकी पुष्टि फरार कु*ख्यात नक्*सली योगेंद्र कोड़ा के रूप में हुई। गिरफ्तार करने के बाद उसे आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए बन्नूबगीचा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उ*ग्रवा*दी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का माहौल कायम रखने के लिए लगातार संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं।
#Lakhisarai