
नक्सलवाद से पर्यटन तक... सावन में डीएम नवीन ने मीडिया से की बड़ी अपील, क्या जमुई बनेगा देश का अगला धार्मिक पर्यटन हब?"
पवित्र सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर जिला पदाधिकारी नवीन ने जिलेवासियों एवं मीडिया बंधुओं को शुभकामनाएं देते हुए जमुई के धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जमुई नक्सलवाद के कठिन दौर को पीछे छोड़कर शांति, विकास और सकारात्मक बदलाव की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिला प्रशासन प्राकृतिक एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है, लेकिन इस अभियान की सफलता जनसहभागिता और मीडिया के सहयोग पर भी निर्भर करती है।
डीएम ने मीडिया से अपील की कि सावन के पावन अवसर पर जमुई के प्राचीन शिव मंदिरों, उनकी धार्मिक महत्ता, लोक-आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य को अपनी खबरों एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे जिले में पर्यटन को नई गति मिलेगी और जमुई की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर स्थान मिलेगा।
#Jamui #apnajamui #Sawan2026 #HarHarMahadev #Mahadev #DMJamui #Bihar #shivshakti
Jamui, Jamui | Aug 3, 2026