
77.59 ग्राम चिट्टा बरामद, बैकवर्ड लिंकेज से 4 तस्कर गिरफ्तार; STF की बड़ी कार्रवाई
हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ऊना जिले में चिट्टा तस्करी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए कुल 77.59 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को STF की टीम ने ऊना जिले के अम्ब क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर मुबारिकपुर में कार्रवाई की। इस दौरान दो संदिग्धों को पकड़कर उनके कब्जे से 60.45 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना अम्ब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान मिले बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर 12 जुलाई 2026 को ग्राम तलवाड़ा स्थित दो व्यक्तियों के घरों की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 17.14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और बरामद हुआ तथा दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह कार्रवाई में कुल 77.59 ग्राम चिट्टा बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन, वित्तीय लेन-देन तथा इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। STF ने कहा है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
#UTHimachal #STF #Una #Amb #Chitta #Heroin #NDPS #HimachalNews #BreakingNews #DrugFreeHimachal