आदित्या यादव का भारतीय डेफ बैडमिंटन टीम में चयन!
गोरखपुर की होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय डेफ बैडमिंटन टीम में जगह बनाई है।
बेंगलुरु में 4–5 जुलाई को ऑल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ द डेफ द्वारा आयोजित चयन ट्रायल में देशभर के 11 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए आदित्या ने शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 3 से 10 अक्टूबर 2026 तक मलेशिया में आयोजित एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में किया गया है।
लगातार दूसरे वर्ष अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयनित होकर आदित्या यादव ने न केवल गोरखपुर, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश का नाम गर्व से ऊँचा किया है।
#facts #ahir #Facebook #viralpost #use
Panapur, Saran | Jul 10, 2026