
सिरसा में ग्रामीणों का पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन:समर्थन देने पहुंचे निहंग; जमीन विवाद में पुलिस पर पक्ष लेने का आरोप....
सिरसा जिले में वीरवार को पारिवारिक जमीनी विवाद को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीण थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए और उनको समर्थन देने को निहंग भी पहुंच गए। धरनारत लोगों ने पुलिस प्रशासन पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की भी चेतावनी दी।
जानकारी के अनुसार, रानियां के गांव फिरोजाबाद में 18 एकड़ पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। एक पक्ष के जसवंत सिंह और उनके पिता हर किशन ने दूसरे पक्ष के रिछपाल सिंह पर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस पर कार्रवाई न होने पर सभी रानियां थाना में पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जसवंत सिंह के अनुसार, शुक्रवार को रिछपाल सिंह अपने परिवार के कुछ लोगों और हथियारबंद व्यक्तियों के साथ खेत में आए। उन्होंने अपने हिस्से की जमीन बताते हुए जबरन खेत की जुताई शुरू कर दी, जिसका जसवंत सिंह और उनके पिता ने विरोध किया।
वहीं, रानियां थाना प्रभारी भी मौके पर धरनास्थल पर पहुंचें। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद डीएसपी पहुंचे और अब उनके साथ बातचीत चल रही है।
#sirsa #takkartoay #viral
Sirsa, Sirsa | Jun 25, 2026