Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

*सीमा से संवाद, संस्कृति से साक्षात्कार: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 'विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम' के युवाओं से किया संवाद* *प्रयागराज 26 जुलाई।* प्रयागराज, 26 जुलाई। मेरा युवा भारत (MY Bharat) के माध्यम से आयोजित विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत देश के 250 जनपदों से प्रतिभाग कर लौटे 403 युवाओं से आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। यह अखिल भारतीय संवाद कार्यक्रम केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया तथा युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव पल्लवी जैन गोविल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। जनपद प्रयागराज में जिलाधिकारी के निर्देशन में एनआईसी (NIC) कॉन्फ्रेंस कक्ष, कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें प्रयागराज के 20 युवाओं ने सहभागिता की। विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित युवाओं ने 15 दिनों तक देश के सीमावर्ती गांवों में रहकर वहां की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, स्थानीय जीवनशैली, प्राकृतिक सौंदर्य एवं सीमांत क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। अंडमान एवं निकोबार सहित देश के विभिन्न राज्यों के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्रों की विविधता, वहां के लोगों के आत्मीय जीवन, राष्ट्रभक्ति और विकास यात्रा को निकट से देखने का यह अवसर युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय रहा। सामान्यतः जिन स्थानों तक अधिकांश युवाओं का पहुंच पाना संभव नहीं होता, वहां के जीवन को निकट से समझने का यह अनुभव उनके लिए जीवनभर की अमूल्य धरोहर बन गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से उनके अनुभव साझा करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण का सशक्त भागीदार बनने का आह्वान किया तथा सीमावर्ती गांवों को "वाइब्रेंट विलेज" के रूप में विकसित करने की सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। प्रयागराज से संवाद में सहभागी युवा थे - श्वेतांक अग्रवाल, सत्यम गुप्ता, रघुराज प्रताप सिंह, केतन मोदनवाल, राजन शर्मा, दीपक कुमार मौर्य, अखिलेश कुमार, ओमहरि मिश्रा, निर्मल कांत पाण्डेय, सपना साहू, अमन गुप्ता, प्रांजल अग्रवाल, यशी शुक्ला, संजू कुमारी, रीता विश्वकर्मा, योगेंद्र त्रिपाठी, अरुण कुमार, रूपशंकर तथा वंशिका पाठक। कार्यक्रम के उपरांत युवाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सीमावर्ती भारत की संस्कृति, प्रकृति, आत्मीयता और विकास यात्रा को निकट से देखने का यह अवसर उनके जीवन का सबसे यादगार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उन्हें 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में सक्रिय योगदान देने के लिए निरंतर प्रेरित करेगा।

Bara, Allahabad | Jul 26, 2026

MORE NEWS

बारा के मकदुमा पहाड़ पर मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव
यूनाइटेड भारत बारा 
मनोज कुमार बिन्द पत्रकार 
प्रयागराज। बारा थाना क्षेत्र के असवा गांव के पास स्थित मकदुमा पहाड़ पर राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर बारा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं, भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के जिला अध्यक्ष ऋषि पांडे ने अवैध खनन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बारा के मकदुमा पहाड़ पर मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द पत्रकार प्रयागराज। बारा थाना क्षेत्र के असवा गांव के पास स्थित मकदुमा पहाड़ पर राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर बारा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं, भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के जिला अध्यक्ष ऋषि पांडे ने अवैध खनन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Bara, Allahabad | Aug 2, 2026

प्रयागराज: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा बयान, पत्रकारों के मुफ्त इलाज के दिए निर्देश
यूनाइटेड भारत बारा 
मनोज कुमार बिन्द 
प्रयागराज दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पत्रकारों के हित में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज जिले के सभी पत्रकारों को सरकारी अस्पतालों में निशुल्क और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से कहा कि यदि पत्रकारों के इलाज के लिए सामान्य व्यवस्था से अलग कोई विशेष प्रबंध भी करना पड़े, तो वह किया जाए। यह मेरा स्पष्ट आदेश है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उनके इस बयान को पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

प्रयागराज: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा बयान, पत्रकारों के मुफ्त इलाज के दिए निर्देश यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द प्रयागराज दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पत्रकारों के हित में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज जिले के सभी पत्रकारों को सरकारी अस्पतालों में निशुल्क और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से कहा कि यदि पत्रकारों के इलाज के लिए सामान्य व्यवस्था से अलग कोई विशेष प्रबंध भी करना पड़े, तो वह किया जाए। यह मेरा स्पष्ट आदेश है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उनके इस बयान को पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Bara, Allahabad | Aug 2, 2026

प्रयागराज: प्रेम प्रसंग में ममेरे भाई की हत्या का आरोप, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर गिरफ्तार

प्रयागराज में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शिवम राय पर अपने ममेरे भाई सुमित उर्फ साहिल के अपहरण और हत्या का आरोप है। पुलिस के अनुसार, शिवम ने कथित तौर पर हथौड़े से वार कर सुमित की हत्या की और पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया। अपहरण के सात दिन बाद पुलिस ने अधजला शव बरामद कर मामले का खुलासा किया।

प्रारंभिक पुलिस जांच के मुताबिक, सुमित ने अपनी महिला मित्र से शिवम की मुलाकात कराई थी। इसके बाद शिवम भी युवती को पसंद करने लगा, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस का दावा है कि इसी प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की साजिश रची गई।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी शिवम राय को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रयागराज: प्रेम प्रसंग में ममेरे भाई की हत्या का आरोप, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर गिरफ्तार प्रयागराज में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शिवम राय पर अपने ममेरे भाई सुमित उर्फ साहिल के अपहरण और हत्या का आरोप है। पुलिस के अनुसार, शिवम ने कथित तौर पर हथौड़े से वार कर सुमित की हत्या की और पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया। अपहरण के सात दिन बाद पुलिस ने अधजला शव बरामद कर मामले का खुलासा किया। प्रारंभिक पुलिस जांच के मुताबिक, सुमित ने अपनी महिला मित्र से शिवम की मुलाकात कराई थी। इसके बाद शिवम भी युवती को पसंद करने लगा, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस का दावा है कि इसी प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की साजिश रची गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शिवम राय को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Bara, Allahabad | Aug 2, 2026

मखदूम्बा पहाड़ पर मृत मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर, किसानों में आक्रोश

प्रयागराज। बारा क्षेत्र के मखदूम्बा पहाड़ पर रविवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत मिलने से ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश फैल गया। किसानों ने आरोप लगाया कि क्रेशर प्लांटों में लगातार हो रही ब्लास्टिंग से मोरों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के जिलाध्यक्ष ऋषि कुमार पांडेय ने प्रशासन से मृत मोर की जांच, अवैध खनन व ब्लास्टिंग पर रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र कार्रवाई न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।

मखदूम्बा पहाड़ पर मृत मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर, किसानों में आक्रोश प्रयागराज। बारा क्षेत्र के मखदूम्बा पहाड़ पर रविवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत मिलने से ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश फैल गया। किसानों ने आरोप लगाया कि क्रेशर प्लांटों में लगातार हो रही ब्लास्टिंग से मोरों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के जिलाध्यक्ष ऋषि कुमार पांडेय ने प्रशासन से मृत मोर की जांच, अवैध खनन व ब्लास्टिंग पर रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र कार्रवाई न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।

Bara, Allahabad | Aug 2, 2026

Bara, Allahabad | Aug 1, 2026