5 अगस्त को भिरानी में न्याय सभा को लेकर जनसंपर्क अभियान लगातार दुसरे दिन भी जारी
अभिषेक शर्मा नेठराना को न्याय दिलाने, कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने, मनरेगा में पुरा काम देने, पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था में सुधार करने, फ़सल बीमा क्लेम जारी करो, बढ़ते नशें पर रोक लगाओ आदि मांगों को लेकर आगामी 5 अगस्त को सुबह 10 बजे सिनियर सेकेंडरी स्कूल भिरानी के पास न्याय सभा होगी सभा को माकपा जिला सचिव पूर्व विधायक बलवान पूनिया सम्बोधित करेंगे न्याय सभा की तैयारियों को लेकर आज 2 अगस्त को माकपा तहसील सचिव मण्डल सदस्य रोहतास सोलंकी के नेतृत्व में गांव अमरपुरा, डाबड़ी, मोजाना,रतनपुरा,शेरड़ा,मैहरीया,लाखनवास, पटवा आदि गांवों में जनसंपर्क कर न्याय सभा में पहुंचने की अपील करी गई ।