
देवघर में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन शातिर ठग गिरफ्तार।पीएम किसान योजना और फर्जी कस्टमर केयर बनकर लोगों को लगाते थे लाखों का चूना।
देवघर : –देवघर जिला पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश तथा साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने करौं और मधुपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार किया है।
फर्जी अधिकारी बनकर करते थे ऑनलाइन ठगी :–पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी विभिन्न योजनाओं और कंपनियों के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी खुद को Flipkart, Amazon, Google और PhonePe के कस्टमर केयर प्रतिनिधि के रूप में प्रस्तुत कर लोगों से ठगी करते थे।
इसके अलावा, आरोपी पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने, आसान किस्तों पर लोन उपलब्ध कराने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाने का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठते थे। गिरोह के सदस्य फर्जी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर ग्रामीण और भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।
पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें शामिल हैं— 01)संतोष कुमार दास (36 वर्ष), पिता – कलेश्वर दास, थाना करौं, जिला देवघर।02)शेखर कुमार दास (22 वर्ष), पिता – रामेश्वर दास, थाना करौं, जिला देवघर। 03)सुमन कुमार दास (22 वर्ष), पिता – अर्जुन दास, थाना मधुपुर, जिला देवघर।
पुलिस ने गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने ठगी में प्रयुक्त कई सामान बरामद किए हैं, जिनमें—04 मोबाइल फोन,03 सिम कार्ड,05 डेबिट कार्ड,₹3,000 नकद जब्त किया है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर भरोसा न करें तथा अपनी बैंकिंग, ओटीपी और व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर दें।