लखीमपुर खीरी में ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की है। मंगलवार को पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री के ग्राम प्रहरी सम्मान सम्मेलन का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, एएसपी पश्चिमी अमित राय, एएसपी पूर्वी सुधीर कुमार, सीओ सदर महक शर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रहरी मौजूद रहे।