Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन, उदयपुर देहात जिला संरक्षक पद पर पूर्व राज्यमंत्री हरिश राजानी मनोनीत उदयपुर 9 July 2026 : राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण जैन की स्वीकृति उपरांत, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष (पूर्व राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त), प्रख्यात उद्योगपति एवं विख्यात समाजसेवी हरिश राजानी को राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन, उदयपुर देहात जिला का संरक्षक मनोनीत किए जाने की घोषणा की है। राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि हरिश राजानी लंबे समय से सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनके अनुभव, मार्गदर्शन एवं संगठनात्मक क्षमता का लाभ संगठन को मिलेगा तथा उदयपुर देहात जिले में संगठन की गतिविधियों को नई गति एवं मजबूती प्राप्त होगी। जिलाध्यक्ष ईश्वरलाल टेलर ने बताया कि राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का उद्देश्य समाज में सेवा, समरसता, सांस्कृतिक जागरण, राष्ट्रभक्ति, युवाओं में नेतृत्व विकास, गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहायता, महिला सशक्तिकरण, जनकल्याण एवं सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों का संचालन करना है। संगठन सेवा, संगठन और सामाजिक उत्थान के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेगा। राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा उदयपुर जिले के खेरवाड़ा, गोगुंदा, झाड़ोल तथा अन्य जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में व्यापक जनजातीय जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज हजारों वर्षों से सनातन हिन्दू परंपरा का अभिन्न अंग रहा है। यदि किसी भी प्रकार के प्रलोभन, बहकावे अथवा अन्य अनुचित माध्यमों से धर्म परिवर्तन के प्रयास किए जाते हैं, तो उनके प्रति समाज में व्यापक जागरूकता पैदा करने के लिए संगठन भारतीय संविधान एवं कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण एवं वैधानिक जनजागरण अभियान संचालित करेगा। साथ ही जनजातीय समाज में शिक्षा, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष ईश्वरलाल टेलर ने बताया कि आगामी सप्ताह राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन, उदयपुर देहात जिला के सभी पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें नवमनोनीत पदाधिकारियों का परिचय कराया जाएगा तथा आगामी एक वर्ष के सेवा, संगठन, जनजागरण, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जिलेभर में चरणबद्ध रूप से क्रियान्वित की जाएगी।

Badgaon, Udaipur | Jul 9, 2026

MORE NEWS

भजन गायक गोकुल शर्मा ने सांवलिया सेठ को बनाया अपना पार्टनर, मंदिर में चढ़ाई चांदी की अनमोल भेंट

चित्तौड़गढ़। श्री सांवलिया सेठ के भजनों से देश-विदेश में पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा सांवलिया जी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ को अपना "पार्टनर" मानते हुए आस्था स्वरूप चांदी से निर्मित हारमोनियम, ढोलक और माइक मंदिर में भेंट किए।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी नितेश महाराज भी उनके साथ मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने पर गोकुल शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सांवलिया सेठ के चरणों में यह विशेष भेंट अर्पित की। उन्होंने बताया कि उनके जीवन और भजन यात्रा में जो भी सफलता मिली है, वह भगवान सांवलिया सेठ की कृपा से मिली है। इसी श्रद्धा और विश्वास के चलते उन्होंने सांवलिया सेठ को अपना भागीदार माना और यह भेंट समर्पित की।
गोकुल शर्मा ने बताया कि चांदी से बने इन वाद्य यंत्रों का वजन उन्होंने आस्था के प्रतीक के रूप में गुप्त रखा है। उनका कहना है कि सांवलिया सेठ की कृपा से उन्हें अपार प्रसिद्धि और भक्तों का स्नेह मिला है, इसलिए यह भेंट उनके प्रति कृतज्ञता का एक छोटा सा प्रयास है।
गौरतलब है कि गोकुल शर्मा अपने राजस्थानी और सांवलिया सेठ के भजनों के लिए देशभर में बेहद लोकप्रिय हैं। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। उनके प्रसिद्ध भजनों में "मारा सांवरिया सिरमोर", "मेरी गाड़ी मेरा बंगला सब तेरो सांवरिया सेठ", "सांवरीया सेठ चारभुजा जी" और "काला काला चारभुजा जी" विशेष रूप से शामिल हैं, जिन्होंने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई है।
मंदिर में गोकुल शर्मा की इस अनूठी भेंट को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला और इसे सांवलिया सेठ के प्रति उनकी गहरी आस्था और समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। #sanwariyasethji #sanwaeiya #chittorgarh #mewar #gokul gokulsharma

भजन गायक गोकुल शर्मा ने सांवलिया सेठ को बनाया अपना पार्टनर, मंदिर में चढ़ाई चांदी की अनमोल भेंट चित्तौड़गढ़। श्री सांवलिया सेठ के भजनों से देश-विदेश में पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा सांवलिया जी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ को अपना "पार्टनर" मानते हुए आस्था स्वरूप चांदी से निर्मित हारमोनियम, ढोलक और माइक मंदिर में भेंट किए। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी नितेश महाराज भी उनके साथ मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने पर गोकुल शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सांवलिया सेठ के चरणों में यह विशेष भेंट अर्पित की। उन्होंने बताया कि उनके जीवन और भजन यात्रा में जो भी सफलता मिली है, वह भगवान सांवलिया सेठ की कृपा से मिली है। इसी श्रद्धा और विश्वास के चलते उन्होंने सांवलिया सेठ को अपना भागीदार माना और यह भेंट समर्पित की। गोकुल शर्मा ने बताया कि चांदी से बने इन वाद्य यंत्रों का वजन उन्होंने आस्था के प्रतीक के रूप में गुप्त रखा है। उनका कहना है कि सांवलिया सेठ की कृपा से उन्हें अपार प्रसिद्धि और भक्तों का स्नेह मिला है, इसलिए यह भेंट उनके प्रति कृतज्ञता का एक छोटा सा प्रयास है। गौरतलब है कि गोकुल शर्मा अपने राजस्थानी और सांवलिया सेठ के भजनों के लिए देशभर में बेहद लोकप्रिय हैं। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। उनके प्रसिद्ध भजनों में "मारा सांवरिया सिरमोर", "मेरी गाड़ी मेरा बंगला सब तेरो सांवरिया सेठ", "सांवरीया सेठ चारभुजा जी" और "काला काला चारभुजा जी" विशेष रूप से शामिल हैं, जिन्होंने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई है। मंदिर में गोकुल शर्मा की इस अनूठी भेंट को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला और इसे सांवलिया सेठ के प्रति उनकी गहरी आस्था और समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। #sanwariyasethji #sanwaeiya #chittorgarh #mewar #gokul gokulsharma

Badgaon, Udaipur | Jul 13, 2026

अमरीका और ईरान युद्ध थमने का नाम नहीं, अमरीका ने गलती से एक मिसाइल उदयपुर के दुर्गा नर्सरी रोड पर दागी!

अमरीका और ईरान युद्ध थमने का नाम नहीं, अमरीका ने गलती से एक मिसाइल उदयपुर के दुर्गा नर्सरी रोड पर दागी!

Badgaon, Udaipur | Jul 13, 2026

बेंगलुरु, कर्नाटक में खौफनाक वारदात; महिला के घर में घुसकर डिलीवरी बॉय ने दिखाया प्राइवेट पार्ट!#rajdhani_khabar #viralvideos

बेंगलुरु, कर्नाटक में खौफनाक वारदात; महिला के घर में घुसकर डिलीवरी बॉय ने दिखाया प्राइवेट पार्ट!#rajdhani_khabar #viralvideos

Badgaon, Udaipur | Jul 13, 2026