भेदभाव की दीवारें तोड़कर, आइए समानता और भाईचारे का एक नया अध्याय लिखें!
छुआछूत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। भारतीय संविधान का Article 17 ' के अनुसार "अस्पृश्यता का अंत किया जाता है और उसका किसी भी रूप में आचरण निषिद्ध किया जाता है। ‘अस्पृश्यता’ से उपजी किसी निर्योग्यता को लागू करना अपराध होगा जो विधि के अनुसार दंडनीय होगा।"
आइए राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर Anti-Untouchability Week (2-8 अक्टूबर) के अवसर पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि जाति और वर्ग के बंधनों से ऊपर उठकर एक सशक्त और समावेशी समाज का निर्माण करेंगे।
छुआछूत जैसा किसी भी प्रकार का भेदभावपूर्ण व्यवहार होने पर तुरंत 112 डायल करें।
#Rajasthanpolice #untouchability #Antiuntouchabilityweek #Equality #Equalityforall