इंद्री भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, अनुज गर्ग बने मंडल अध्यक्ष और साहिल कश्यप बने मंडल महामंत्री।
भारतीय जनता पार्टी, जिला करनाल के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने प्रदेश नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद इंद्री मंडल संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार अनुज गर्ग को इंद्री मंडल अध्यक्ष तथा साहिल कश्यप को इंद्री मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है। साथ ही पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय कुमार एवं पूर्व मंडल महामंत्री बालकराम को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। �