देवी मंदिर इन्द्री में भाजपा शक्ति प्रमुखों की बैठक, नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष Anuj Garg का किया स्वागत
इन्द्री। देवी मंदिर, इन्द्री में भारतीय जनता पार्टी के शक्ति प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बूथ संख्या 73, 74, 75 एवं 76 के अध्यक्ष एवं शक्ति प्रमुख जय प्रकाश बंसल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में कुलवंत बेदी, चंद्र चोपड़ा, ओमप्रकाश कश्यप, रामेश्वर दास, जगदीश गोयल, मायाराम सैनी, सुरेश कक्कड़, नीरज वर्मा, सुमित सैनी, शिवकुमार कश्यप, हिमांशु गर्ग सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।
– हरियाणा विशेष न्यूज़, इन्द्री