
गांधी जयंती पर ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान, सफाई मित्र सम्मान शिविर आयोजित
गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रफीगंज नगर पंचायत रफीगंज में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत के कर्मियों एवं सफाई मित्रों ने श्रमदान कर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की। लोगों से स्वच्छ एवं सुंदर नगर बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। कार्यक्रम में स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा आसपास के क्षेत्रों में कचरा नहीं फैलाने का संदेश दिया गया।
इसके साथ ही स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत सफाई मित्र सम्मान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान देने वाले सफाई मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सफाई मित्रों के प्रति सम्मान और उनके योगदान के महत्व का संदेश दिया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी मैमून निशा ने बताया गया कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना है।इसमे चेयरमैन मिरिख दरखशा , उप चेयरमैन आरती देवी , वार्ड पार्षद प्रतिनिधि माहिद खान , प्रधान सहायक पवन प्रकाश शामिल हुए।