
#राठ: “भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बूथ” — बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
राठ नगर के लोधेश्वर धाम में मंगलवार को भाजपा का विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर बूथ को सशक्त बनाकर संगठन को और मजबूत करना होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।
चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के भाव के साथ संगठन को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम संयोजक डॉ महेंद्र शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ अंबेश कुमारी, अमरचंद्र अनुरागी, वीरनारायण राजपूत, लक्ष्मीनारायण सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, नरवेंद्र सिंह, डॉ उमाकांत राजपूत, केके बंटी, अभिषेक तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
👉 इस सम्मेलन को आप कैसे देखते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर दें
👉 ऐसी ही राजनीतिक और स्थानीय खबरों के लिए हमारे पेज को फॉलो करें राठ टाइम्स
👉 पोस्ट को शेयर करें ताकि खबर ज्यादा लोगों तक पहुंचे
#राठ #हमीरपुर #BJP #BoothConference #UPPolitics #RathNews #HamirpurNews #HindiNews #LocalNews #RathTimes
Rath, Hamirpur | Jun 30, 2026