राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला संपन्न
==
प्रदेश के सभी जिलों से आए जिला समन्वयकों ने की सहभागिता
===
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण एच.एन नेमा एवं राज्य समन्वयक संध्या वर्मा ने सभी समन्वयकों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश
===
राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद नई दिल्ली, मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं साइंस सेंटर (ग्वा.) मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में 10 से 14 एवं 14 से 17 आयु वर्ग के विद्यार्थियों हेतु शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परियोजना निर्माण कार्यशाला का आयोजन एकलव्य फाउंडेशन भोपाल में किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से आए हुए जिला समन्वयक सम्मिलित हुए। दो दिवसीय कार्यशाला में राज्य समन्वयक श्रीमती संध्या वर्मा ने पंजीयन प्रक्रिया, एवं पोर्टल संबंधी विभिन्न जानकारियों का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बिंदुवार प्रशिक्षण प्रदान किया।