
गांव कान्हड़ा में करंट लगने से किसान सत्यवीर नम्बरदार की भैंस की मौत।
बाढ़डा:- शिव योगी
गांव कान्हड़ा में किसान सत्यवीर नम्बरदार की भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह सत्यवीर ने अपनी भैंस को खोल दिया था। भैंस व्यायामशाला के पास खड़ी होकर घास चर रही थी। वहां दीवार के साथ नाले का पानी जमा था और उसी स्थान पर बिजली का एक खंभा लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि खंभे से जुड़ा एक बिजली का तार टूटा हुआ था। आशंका है कि इसी कारण पानी में करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर संबंधित लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी।
मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों और जिम्मेदारी का पता चल सकेगा।
घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर संबंधित लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को मुआवजा देने की गुहार लगाई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों और जिम्मेदारी का पता चल सकेगा।