ग्रामीण विकास दुर्गा पूजा समिति नरमा चौक में माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित, श्रद्धालुओं में हर्ष !
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड अंतर्गत नरमा चौक स्थित ग्रामीण विकास दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष भी माँ दुर्गा की प्यारी और भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है।
नवरात्रि उत्सव के पावन अवसर पर पंडाल को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया है। माँ दुर्गा के साथ-साथ भगवान गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती और कार्तिकेय की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। पंडाल का भव्य दृश्य देखते ही बन रहा है।
समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा का सफल आयोजन किया जा रहा है। पूजा के दौरान संध्या आरती, भंडारा और भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। माँ के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है।
इस अवसर पर #ग्रामीण_विकास_दुर्गा_पूजा_समिति के सभी सदस्य और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से माँ के दर्शन हेतु पधारने का आह्वान किया गया है।
@top fans Bihar News Time
Bihar, India | Oct 18, 2026