बहराइच: यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 739 वाहनों का चालान, ₹9.48 लाख से अधिक जुर्माना
बहराइच (उत्तर प्रदेश): सड़क दुर्घटनाओं और मौतों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेशानुसार जनपद में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह के निर्देशन में यातायात प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश की टीम ने 04 अगस्त 2026 को पूरे जिले में व्यापक जांच की।
सवारी भरते पाए गए 05 चार-पहिया वाहनों को यातायात कार्यालय लाकर कानूनी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने (गुड सेमेरिटन) के लिए जागरूक भी किया गया। पुलिस प्रशासन के अनुसार यह चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।