झारखंड की राजनीति से मंगलवार को एक दुखद खबर सामने आई। राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक का रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे और उनका उपचार चल रहा था।
मन्नान मल्लिक ने धनबाद और झारखंड की राजनीति में लंबा सफर तय किया। वे धनबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे और संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई।
उनके निधन के बाद झारखंड विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक मथुरा प्रसाद महतो सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों ने भी उनके निधन को राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
फिलहाल उनका पार्थिव शरीर रांची से धनबाद स्थित उनके आवास लाया जाएगा, जहां आम लोग, समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
#mannanmalik