#अलीगढ_मुस्लिम_यूनिवर्सिटी की शोधार्थी अरीबा ख़याल को केरल के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पोस्टर प्रस्तुति के लिए तीसरा पुरस्कार,औद्योगिक रसायन विज्ञान विभाग की शोधार्थी अरीबा ख़याल ने Mahatma Gandhi University के इंटरनेशनल एंड इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर नैनोसाइंस एंड नैनोटेक्नोलॉजी में आयोजित एएमबीसी-2026 सम्मेलन में पोस्टर प्रस्तुति श्रेणी में तृतीय पुरस्कार जीता। उनकी शोध ‘ग्लूकोज़ सेंसिंग के लिए हाइड्रोजेल’ पर आधारित है, जिसका उपयोग भविष्य में पहनने योग्य स्वास्थ्य उपकरणों में किया जा सकता है। अरीबा ने अगली पीढ़ी के मल्टीफंक्शनल हाइड्रोजेल और वियरेबल इलेक्ट्रॉनिक्स पर आमंत्रित व्याख्यान भी दिया। वह डॉ. शाहाब अली असगर नामी के निर्देशन में पीएचडी कर रही हैं।
#AMU #AreebaKhayal #HydrogelResearch #GlucoseSensing
Koil, Aligarh | Jun 20, 2026